Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एयर एंबुलेंस हादसा : डीजीसीए की टीम रांची पहुंची, ब्लैक बॉक्स रिकवर करने जायेगी चतरा
    जोहार ब्रेकिंग

    एयर एंबुलेंस हादसा : डीजीसीए की टीम रांची पहुंची, ब्लैक बॉक्स रिकवर करने जायेगी चतरा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एयर एंबुलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के चतरा में बीती रात हुए एयर एंबुलेंस हादसे के बाद अब जांच तेज हो गई है। डीजीसीए यानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की टीम रांची पहुंच चुकी है और चतरा के सिमरिया इलाके में मौके पर जाएगी। टीम ब्लैक बॉक्स को बरामद करने और तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

    रांची से दिल्ली जा रही थी मेडिकल फ्लाइट

    मालूम हो कि यह एयर एंबुलेंस Redbird Airways Pvt. Ltd. की थी। विमान ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा था। जानकारी के मुताबिक इसने 1337 UTC यानी शाम 7 बजकर 7 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसे रात 10 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचना था। विमान में एक मरीज को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था।

    आखिरी संपर्क पलामू-गढ़वा इलाके में

    उड़ान के दौरान विमान से आखिरी बार संपर्क शाम करीब 7:30 बजे पलामू और गढ़वा क्षेत्र में हुआ। इसके बाद वायरलेस सिग्नल बंद हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जब संपर्क नहीं मिला तो चिंता बढ़ी। थोड़ी देर बाद चतरा जिले के सिमरिया इलाके से विमान के गिरने की खबर आई।

    विमान में सवार थे 7 लोग

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत, को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, डॉक्टर डॉ. विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा और दो अटेंडेंट अर्चना देवी व धुरु कुमार शामिल थे। सभी भारतीय नागरिक बताए गए हैं।

    तकनीकी खराबी की आशंका

    हादसे के पीछे क्या वजह रही, इस पर अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि ब्लैक बॉक्स की जांच और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ कहा जा सकेगा।

    ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे राज

    डीजीसीए की टीम मलबे से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद करने की कोशिश करेगी। इन्हीं उपकरणों से पता चलता है कि उड़ान के आखिरी मिनटों में क्या हुआ। मौसम, तकनीकी स्थिति और पायलट की बातचीत, सबकी जांच होगी।

    Also Read : एयर एम्बुलेंस हासदे पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, प्रभावित परिवारों को मदद का किया ऐलान

    Air ambulance accident: DGCA team reaches Ranchi will go to Chatra to recover black box एयर एंबुलेंस एयर एंबुलेंस हादसा : डीजीसीए की टीम रांची पहुंची ब्लैक बॉक्स रिकवर करने जायेगी चतरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति का रांची दौरा : 26 फरवरी को एयरपोर्ट के आसपास रहेगा “नो फ्लाइंग जोन”
    Next Article अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को बांटे पोषण किट, संतुलित आहार पर दिया खास जोर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.