Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एयर एम्बुलेंस हासदे पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, प्रभावित परिवारों को मदद का किया ऐलान
    जोहार ब्रेकिंग

    एयर एम्बुलेंस हासदे पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, प्रभावित परिवारों को मदद का किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2026Updated:February 24, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एम्बुलेंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जिनमें पायलट, मेडिकल स्टाफ और मरीज शामिल बताए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बहुत दुखद क्षण है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान हो। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

    रांची से दिल्ली जा रहे एयर एम्बुलेंस की हृदयविदारक घटना की सूचना जब कल रात मिली तब से जिला प्रशासन समेत राज्य सरकार इस पर जुटा रहा। इस दर्दनाक घटना में हमने जांबाज पायलट्स समेत अपने कुल 7 लोगों को खोया है जिससे मैं अत्यंत मर्माहत और स्तब्ध हूँ।
    मैं मरांग बुरु से प्रार्थना करता… pic.twitter.com/asLf6BVkLs

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 24, 2026

    जानकारी के अनुसार, एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे से सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।

    सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पीड़ित परिवारों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए। मुआवजे को लेकर भी जल्द निर्णय लिए जाने की बात कही गई है।

    प्रारंभिक जानकारी में तकनीकी खराबी या खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

    Also Read : झारखंड बजट 2026-27 : सड़क, स्कूल और अस्पताल पर जोर

    7 deaths 7 मौतें accident investigation affected families Air ambulance accident brave pilot Chief Minister statement Delhi jharkhand ranchi state government एयर एम्बुलेंस हादसा जांबाज पायलट झारखंड दिल्ली प्रभावित परिवार मुख्यमंत्री बयान रांची राज्य सरकार हादसा जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बजट 2026-27 : सड़क, स्कूल और अस्पताल पर जोर
    Next Article अबुआ बजट में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना पर 14 हजार करोड़ स्वीकृत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.