Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»इंसान के छूने से बीमार पड़ जाता था अघोरी, इस OTT पर देखें ये सस्पेंस से भरी फिल्म…
    मनोरंजन

    इंसान के छूने से बीमार पड़ जाता था अघोरी, इस OTT पर देखें ये सस्पेंस से भरी फिल्म…

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: अगर आप भी सुस्पेंस से भरी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन साउथ की मूवी ओटीटी पर उपलब्ध है। इस मूवी में कई ऐसे सीन फिल्माए गए हैं जो आपको होश उड़ा सकते हैं। फिल्मों के साथ कई बार ऐसा भी होता है कि सिनेमाघरों में उन्हें वो प्यार नहीं मिलता मगर ओटीटी पर रिलीज होने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ जाती है।आज हम आपको ऐसी ही एक साउथ की पिक्चर के बारे में बताने वाले है जिसकी कहानी काफी कमाल की थी मगर इसे वो प्यार थिएटर्स में नहीं मिल सका। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी जिसका नाम है गामी। आप में से कई लोगों ने इसका नाम पहले नहीं सुना होगा।

    फिल्म बनाने में लगा 6 साल का वक्त

    ‘गामी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसे तेलुगु भाषा में बनाया गया था। हालांकि अब आप इसे हिंदी भाषा में भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसकी कहानी में ढेर सारा एडवेंचर है जो आपको शुरू से ही मूवी से बांध कर रखता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि 2024 में रिलीज हुई गामी को बनाने की शुरुआत 2018 में हुई थी और करीब 6 साल तक मेकर्स इसे शूट करते रहे। साउथ के फेमस एक्टर विश्वाक सेन ने ‘गामी’ में लीड रोल निभाया है। विश्वाक के अलावा मूवी में एक्ट्रेस राम्या पसुपुलेटी भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं।

    क्या है गामी की कहानी?

    ‘गामी’ की कहानी की बात करें तो एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपनी पहचान खो चुका है। फिल्म में विश्वाक सेन ने शंकर नाम के अघोरी का किरदार अदा किया है, जिसे एक बिमारी है और इसकी वजह से वो किसी भी इंसान के स्पर्श (टच) को सह नहीं पाता है। बीमारी से परेशान उसे पता चलता है कि हिमालय की द्रोणागिरी पहाड़ियों पर मौजूद माली की पत्तियों से उसका इलाज हो सकता है।पत्तियों की खासियत ये होती है कि ये हर 36 साल में उगती है। शंकर इन पत्तियों को हासिल करने के लिए हिमालय की तरफ निकल पड़ता है। पत्तियों को ढूंढने के दौरान शंकर कई चीजों के बारे में पता चलता है जिसमें उसे खुद से जुड़े सच के बारे में भी पता चलता है।

    कम बजट में भी किया शानदार कलेक्शन

    IMDb के मुताबिक, फिल्म को केवल 15 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। रिलीज के बाद मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 22.80 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की सफलता ने मेकर्स की चांदी कर दी थी। कहानी के साथ आपको इसे विजुअल्स और वीएफएक्स देखने के बाद किसी हॉलीवुड की फिल्म देखने जैसा फील जरूर आएगा। फिल्म में आपको आस्था और साइंस का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

    Read also: Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन

    Read also: सैफ अली खान ने कहा, तान्हाजी में मेरा निभाया किरदार बेहतरीन किरदारों में से एक

    #Entertainment news entertainmet News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कैबिनेट का हो गया विस्तार, इन्होंने ली शपथ
    Next Article दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-2 इस दिन से होगा बंद, कोई फ्लाइट नहीं भरेगी उड़ान…जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.