Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»10 करोड़ फूंकने के बाद अर्बन हाट अधूरा, पूरा करने के लिए खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ 62 लाख
    झारखंड

    10 करोड़ फूंकने के बाद अर्बन हाट अधूरा, पूरा करने के लिए खर्च किए जाएंगे 10 करोड़ 62 लाख

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी के कांके डैम के पास 8 साल पहले अर्बन हाट की नींव रखी गई थी. जिसका उद्देश्य यह था कि बाहरी दुकानदारों को एक बेहतर प्लेटफार्म मिल सके. वहीं सालों भर अलग-अलग राज्यों के लोग आकर यहां कारोबार कर सके. लेकिन 8 सालों में 10 करोड़ फूंकने के बाद भी अर्बन हाट अधूरा है. अब इसे पूरा करने के लिए रांची नगर निगम ने दूसरी बार टेंडर निकाला है. जिसमें 10 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च कर अधूरे कामों को पूरा किया जाना है. बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम ने टेंडर निकाला था. जिसमें कोई एजेंसी फाइनल नहीं हो सकी.

    17 करोड़ रुपए था बजट

    भाजपा की रघुवर दास की सरकार के समय इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी. 30 अगस्त 2016 से इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था. तब इसका बजट 17 करोड़ रुपये तय किया गया था.  आज इस निर्माण में 10 करोड़ से अधिक राशि खर्च करने के बाद भी यह अधूरा पड़ा है. अब इसके लिए 10,62,86,028 रुपए खर्च कर अधूरे कार्यों को पूरा करना है. इसके लिए चयनित एजेंसी को एक साल में काम पूरा करना होगा.

    रोजगार से जोड़ना है उद्देश्य

    लोकल लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से इस हाट का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. बीच में ही इसका काम बंद हो गया. बाद में इस स्थान पर अर्बन हाट की जगह अलग-अलग प्रोजेक्ट जैसे स्किल डेवलपमेंट सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल बनाने पर भी विचार हुआ. लेकिन कोई योजना धरातल पर नहीं उतरी. जबकि लोगों को उम्मीद थी कि व्यवसायियों को एक बड़ा मार्केट मिलेगा. जिसमें ट्रेनिंग सेंटर से लेकर व्यावसायिक गतिविधियां भी होंगी.अ र्बन हाट बनाने के पीछे की सोच यह थी कि यहां देशभर के शिल्पकार दुकान लगाएंगे और स्थानीय शिल्पकारों को भी अपना उत्पाद बेचने के लिए बाजार मिलेगा.

     

     

    10 crore 10 crore 62 lakh 10 करोड़ 10 करोड़ 62 लाख 8 years 8 साल blowing Business Capital complete expenditure foundation incomplete Johar Live Kanke Dam outside shopkeeper Platform purpose ranchi urban haat अधूरा अर्बन हाट उद्देश्य कांके डैम कारोबार खर्च जोहार लाइव नींव पूरा प्लेटफार्म फूंकने बाहरी दुकानदार रांची राजधानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह : ट्रस्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा न्योता
    Next Article सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-X की सेवा बहाल, सुबह 11 से हुआ था सर्वर डाउन

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Latest Posts

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.