Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»2024-25 बजट की तैयारियों की समीक्षा के बाद बोले सीएम, जनता की प्राथमिकता के अनुसार बजट तैयार करें
    झारखंड

    2024-25 बजट की तैयारियों की समीक्षा के बाद बोले सीएम, जनता की प्राथमिकता के अनुसार बजट तैयार करें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बजट 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने आगामी बजट में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए. इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी उपस्थित रहे.

    गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस

    बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समस्त झारखंड वासियों की प्राथमिकता और आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एक बेहतर बजट तैयार करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर रहना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, इस निमित्त निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. झारखंड कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति भी कर रहा है. गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है. बजट में रोजगार तथा स्वरोजगार के प्रावधानों में वृद्धि पर जोर दें. आनेवाले समय में भी इन्हें और मजबूत किए जाने के लक्ष्य के साथ कार्य योजनाएं राज्य सरकार बना रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2024-25 में दूरदर्शिता के साथ प्रावधानों को समाहित करें. गरीब कल्याण हमारी सरकार का ध्येय है. राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिले इस सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.

    जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान की जरूरत

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान, रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार सहित अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आगामी बजट में एक नई और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

    ये रहे मौजूद

    राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, योजना एवं विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: धनबाद डीसी रेल लाइन पर छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू, डीजीएमएस ने कहा- जरा सी चूक पर हो सकता है बड़ा हादसा

    आज की खबर आवास योजना इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग करंट न्यूज कृषि खेल जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पानी बिजली मुख्य सचिव एल खियांग्ते मुख्य समाचार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लेटेस्ट न्यूज विकास आयुक्त अविनाश कुमार वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह शिक्षा सड़क सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल लौटेंगे बिलकिस बानो के बलात्कारी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘गुजरात सरकार ने किया सत्ता का दुरुपयोग’
    Next Article बुक बैंक में 19 हजार परिवारों ने दी 2 लाख 75 हजार से अधिक किताबें, पीएम ने भी की सराहना

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.