Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 3:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»9 फरवरी के बाद रांची में फिर होगा मौसम में बदलाव, बारिश होने की संभावना
    झारखंड

    9 फरवरी के बाद रांची में फिर होगा मौसम में बदलाव, बारिश होने की संभावना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: तीन, चार और 5 फरवरी तक मौसम खराब रहने के बाद झारखंड में ठंड बढ़ गई है. राजस्थान से आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. ठंडी हवा के कारण लोगों के दिनचर्या पर भी असर पड़ा है. रांची मौसम केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि फिलहाल लोगों को अभी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा. हालांकि 2 दिनों बाद एक बार फिर से बादल छाए रहने का अनुमान है. 3, 4 और 5 फरवरी को झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ था इस दौरान ओलावृष्टि और बारिश भी हुई थी. रांची समेत कई जिलों में इसका असर हुआ.

    अब मौसम साफ होते ही अब ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे है. दो-तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, 9 फरवरी से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा और बादल छाए रहेंगे. 10 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना भी मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है.

    रांची मौसम केंद्र ने 10 फरवरी के बाद बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं, मौसम केंद्र ने बताया है कि 11 फरवरी से मौसम एक बार फिर साफ होगा और फिर ठंड भी बनेगी. राजधानी रांची के कांके में सबसे अधिक ठंड का असर है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल ठंड बरकरार रहेगी रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिलों में इस ठंड का असर देखने को मिलेगा.

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवासेपुर के प्रिंस खान ने आउटसोर्सिंग लाइजनिंग अधिकारी से मांगी रंगदारी, एके 47 से मरवाने की धमकी दी
    Next Article दिनदहाड़े कोचिंग सेंटर से युवती के अपहरण को ग्रामीणों ने किया विफल, अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.