Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद उपायुक्त ने कहा, रांची जिले में 22.20 लाख मतदाता डालेंगे वोट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद उपायुक्त ने कहा, रांची जिले में 22.20 लाख मतदाता डालेंगे वोट

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राय महिमापत रे बताया कि रांची जिला के दो विधानसभा क्षेत्र तमाड़ और मांडर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान 07 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे, जबकि पांच विधानसभा क्षेत्र सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके में तीसरे चरण के मतदान के दौरान 12 दिसंबर को वोट डाले जायेंगे। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की जायेगी, नामांकन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर होगी। स्क्रूटनी 19 नवंबर को की जायेगी। 21 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए 16 नवंबर को अधिसूचना जारी की जायेगी। नामांकन की आखिरी तारीख 25 नवंबर होगी। 26 नवंबर को स्क्रूटनी की जायेगी। उम्मीदवार 28 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये कुल 2771 मतदान केन्द्र स्थापित हंै। जिनमें मतदाताओं की कुल संख्या 2220849 है। पुरुष मतदाता 1153993 जबकि महिला मतदाता 1066799 हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 57 है। जिले में 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 47783 है। इसमें तमाड़ में 3099, सिल्ली में 3489, खिजरी में 5391, रांची में 5153, हटिया में 7245, कांके में 19945 और मांडर में 3461 मतदाता है। रांची जिला में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 24620 है। उन्होंने बताया कि 107 के तहत अब तक कुल 885 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कारर्वाई की गई है। जिसमें 10 में बाउंड डाउन कारर्वाई की गई है। उपायुक्त ने बताया कि वत्तर्मान में 3253 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं, 59 अनुज्ञप्ति रद्द की गयी है। 25 अक्तूबर से 01 नवंबर के बीच 287 हथियार जमा किये गये हैं। कंट्रोल रूम अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि- व्यवस्था) के कार्यालय कक्ष में 24घटें सातो दिन संचालित होगा जिसकी दूरभाष संख्या 2214182 है। प्रेस कॉन्फ्रेस में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची लोकेश मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता व सभी विधानसभा क्षेत्र के आरओ उपस्थित थे।

    इलेक्शन सेल एक्टिव, गड़बड़ी की सूचना 100 नंबर पर दें: एसएसपी

    एसडीओ लोकेश मिश्रा ने बताया कि उम्मीदवारों को जो सेवा पहले सुविधा ऐप के जरिये मिलती थी अब वो इनकोर के माध्यम से मिलेगी। वाहन, मैदान आदि में सभा तथा जुलूस आदि के लिये इस ऐप के माध्यम से आॅनलाइन अनुमति मिल जायेगी। वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि इलेक्शन सेल एक्टिव है किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना 100 नंबर पर दी जा सकती है। आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। सीसीए के तहत 23 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है। कई के खिलाफ जिला बदर और थाना हाजिर के प्रस्ताव हैं। जिले के सीमावर्ती इलाके में उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ आॅपरेशन चलाये जा रहे हैं जो आगे भी जारी रहेगी।

    उपायुक्त ने बताया कि 04 नवंबर को स्पेशल डे का आयोजन किया गया है। इस तिथि को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर रहेंगे। योग्य नागरिक इस दिन मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, सुधार, स्थान परिवर्तन आदि के लिए आवेदन दे सकते हैं। निर्वाचन संबंधित आम जानकारी जनता को उपलब्ध कराने के लिये 1950 टॉल फ्री नंबर जिला गोपनीय शाखा में स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से निर्वाचन संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक दी जाती है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा, दिव्यांग व 80 प्लस के मददाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा
    Next Article बड़े जलाशयों में क्यूआरटी से लेकर एनडीआरएफ की टीम भी रहेगी तैनात, आज और कल शहर में बड़े वाहनों की नो-इंट्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.