Ranchi : झारखंड राज्य एक बार फिर से सुर्खियों में है। बीते दिनों बोकारो जिले में 4.29 करोड़ की ट्रेजरी स्क्रैम के बाद अब हजारीबाग जिले के ट्रेजरी से एक बड़ी राशि के गबन होने का मामला सामने आ रहा है। हजारीबाग जिला से करीब 15 करोड़ की राशि गबन का मामला सामने आ रहा है। इस मामले में पुलिस विभाग के तीन लोगों को चिन्हि्त किया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस मामले में राशि 15 करोड़ से बढ़ भी सकती है।
पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद राज्यभर में जांच शुरु
बोकारो में करोड़ों के गबन का मामला सामने आने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्यभर में ट्रेजरी से अवैध निकासी की जांच शुरु हो गई है। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिले के एसएसपी/एसपी अपने-अपने एकाउंट्स की जांच शुरु करवा चुके है। कई जिलों में जांच पूरी होने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट सौंप भी दिया है। हालांकि, कई जिलों में अभी तक जांच जारी है। अब देखना है कि इस जांच में कौन-कौन जिले में खामियां पकड़ी जाती है।
Also Read : UPSC की NDA-NA और CDS परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा, 19 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगी पाबंदी

