Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर वार्ता
    जोहार ब्रेकिंग

    हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर वार्ता

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    कालका : रविवार को चंडीगढ़ से करीब 20 किलोमीटर दूर भारतीय जनता पार्टी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान के साथ वार्ता होती है तो वह सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर ही होगी।
    हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित की जा रही यात्रा, राज्य की 90 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी और 8 सितंबर को रोहतक में एक रैली के साथ संपन्न होगी।
    भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के कार्यक्रम में शामिल हुए।
    जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के 5 अगस्त को निरस्त करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य के विकास के लिए किया गया।
    उन्होंने कहा, हमारा पड़ोसी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के दरवाजे खटखटा कर कह रहा है कि भारत ने गलती की है। पाकिस्तान के साथ बातचीत तभी होगी जब वह आतंक को बढ़ावा देना बंद कर देगा।
    उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को बताया था कि भारत बालाकोट से भी बड़ा कदम उठाने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, तो आखिरकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि भारत ने बालाकोट में क्या किया था।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : एसबीआई एटीएम से 51 लाख 14 हजार रुपये गायब करने का मामला : चार अपराधी गिरफ्तार
    Next Article भूटान : डोकलाम विवाद पर बातचीत से ही निकल सकता है हल : पीएम मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.