Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी फॉउंडेशन ने टीबी के गोद लिए 80 नए मरीजों को प्रदान किया पोषण किट
    झारखंड

    अदाणी फॉउंडेशन ने टीबी के गोद लिए 80 नए मरीजों को प्रदान किया पोषण किट

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने तीसरे चरण के तहत गोद लिए 80 टीबी मरीजों के बीच शुक्रवार को निःशुल्क पोषण किट वितरित किया. जिले के बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन की ओर से वितरित किए गए प्रत्येक किट में च्वयनप्राश, अरहर दाल, चना, गुड़, हरा मूंग, सरसों तेल और हॉर्लिक्स जैसी आहार सामग्रियां शामिल हैं.

    बता दें कि ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत अगले छः महीने के ईलाज के दौरान रोगियों को हर माह पोषक आहार प्रदान किया जाएगा. वहीं कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली. सबने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है. इस अवसर पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा, “अदाणी फॉउंडेशन टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय और प्रेरक है.

    अदाणी फॉउंडेशन द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है. हजारीबाग क्षेत्र के मरीजों के लिए आपात परिस्थिति में यह एम्बुलेंस सुविधा त्वरित रूप में उपलब्ध है. यह तीसरा चरण है, जिससे बहुत सहायता मिली है.“ वहीं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि, “अदाणी फॉउंडेशन की ओर से अब तक 130 टीबी के मरीजों को गोद लिया जा चुका है, जो अब स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, तीसरे दूसरे चरण के तहत अब 80 मरीजों को लगातार छह महीने तक पोषण आहार प्रदान किए जाएंगे. टीबी के ईलाज में अदाणी फॉउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार का लाभ मिल रहा है. यह नेक पहल प्रशंसनीय है.”

    “लाइलाज नहीं है टीबी की बीमारी, समय पर करवाएं उपचार”

    कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने मरीजों को बताया कि पोषण किट के आहारों की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाई गयी है. मरीजों से कहा गया कि दवा के अतिरिक्त जो पोषण आहार उन्हें मिल रहे हैं उनका नियमित रूप से सेवन किया जाना चाहिए ताकि जल्द से जल्द टीबी को ठीक किया जा सके. अदाणी फॉउंडेशन के इस प्रयास से टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आएगी और टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है. इसका समय पर उपचार करवा लिया जाए तो इससे हमेशा के लिए इससे छुटकारा मिल सकता है.

    स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए सार्थक कोशिश

    अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए सार्थक कोशिश हो रही है. जिसमें अच्छे चिकित्सकीय लाभ के के लिए क्षेत्र में लगातार निःशुल्क मेडिकल कैम्प और नेत्र जांच शिविर लगाए जाए रहे हैं, जहां ग्रामीणों के इलाज के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाईयां और चश्मे तक प्रदान किए जा रहे हैं. इसके अलावा हरली हाई स्कूल में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं,

    ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ प्रखंड के युवाओं के रोजगार के लिए भी अदाणी फॉउंडेशन ने सार्थक पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को सेना, पैरामिलिट्री, अग्निवीर और पुलिस बहाली के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वहीं इस दौरान टीबी विभाग के ट्रेनिंग सुपरवाइजर दीपक कुमार, सीएसआर विभाग के उप प्रबंधक मोहित गुप्ता, एग्जीक्यूटिव अधिकारी शरद मिश्रा और तारकेश्वर कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

    अदाणी गोद टीबी पोषण किट प्रदान फॉउंडेशन मरीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्या, अधिकारियों को निष्पादन का निर्देश
    Next Article जेल से बाहर आने के बाद बोले हेमंत सोरेन, पूरे देश को पता है कि मैं किसलिए जेल गया था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.