Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, जांच करने गई टीम को नहीं मिले घर पर
    झारखंड

    होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, जांच करने गई टीम को नहीं मिले घर पर

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2020Updated:July 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यह सभी तीन लोग लालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन की टीम जब जांच करने दिए गए पते पर पहुंची, तो सभी अपने घर से बाहर थे। होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

    दूसरे राज्य से रांची पहुंचे थे सभी
    कोरोनावायरस के संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में दूसरे राज्य से झारखंड में प्रवेश करने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित क्वारेंटाइन मैनेजमेंट सेल रांची शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों के होम क्वॉरेंटाइन की जांच कर रही है। जांच के क्रम में लालपुर क्षेत्र के रहनेवाले काजल पांडे, डॉक्टर चंद्रेश्वर राम और विजय मिर्धा द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इन सभी को दूसरे राज्य से आने के बाद होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था।

    काजल पांडे के दिए गए पते के पास पहुंचकर जिला प्रशासन की टीम ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह बरियातू में किसी अस्पताल में आई हुई हैं। डॉक्टर चंद्रेश्वर राम ने अपने घर का पता स्पष्ट तौर पर नहीं दिया था। टीम ने जब उनसे दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह अपने प्रोजेक्ट ऑफिस के सिलसिले में रांची से बाहर आए हुए हैं, वापस लौट कर होम क्वॉरेंटाइन हो जाएंगे। जबकि विजय मिर्धा डॉक्टर चंद्रेश्वर राम के ड्राइवर हैं, उन से जब संपर्क किया तो उन्होंने स्वयं कहा कि वह रामगढ़ में हैं।

    covid 19 Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार मंडल कारा से भागे दो अपराधी, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article भाजपा की राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत होगा सघन पौधरोपण कार्यक्रम : रजनीश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.