Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा के लिए काम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई : के राजू
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा के लिए काम करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई : के राजू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने रविवार को दुमका परिसदन में कहा कि अब तक 18 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं से जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर एक चिंतन शिविर में विस्तृत रूप से उन समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी और रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि झारखंड में आमजन से जुड़कर कार्य करें। राजनीतिक पार्टी होने के नाते पहली जिम्मेदारी यह है कि झारखंड के लोगों से कैसे जुड़ा जाये। राजनीतिक दल होने का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है। प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि पता चला है कि पार्टी में कुछ मुद्दे पर एकता नहीं है। कुछ शिकायतें भी प्राप्त हुई है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पार्टी में रहते हुए भाजपा को समर्थन दे रहे हैं और आम जनता के मुद्दों पर काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी।

    उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में पार्टी नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी में दो वर्ग है। एक कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा है, तो दूसरे लोग भाजपा के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी की यह समस्या सिर्फ गुजरात में नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी है। प्रभारी ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है। जो हर हथकंडा अपने की कोशिश में लगी है। झारखंड में भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ध्यान रखेगी। जो पार्टी के हित में काम नहीं करेगा। उसे संगठन में जगह नहीं दी जायेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का फोकस इस मुद्दे पर है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर काम करें। झारखंड प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका पूरा ध्यान झारखंड और यहां की समस्याओं पर केंद्रित है। गांव और प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता आम लोगों की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखेंगे और विधायक उन मुद्दों को सदन में उठाएंगे।

    अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है तो का हम स्वागत करते हैं : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से हर कार्यकर्ता को ऊर्जा मिली है। अगर किसी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है तो हम उसका स्वागत करते हैं। क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ेगा। पार्टी का यह निर्णय स्वागत योग्य है। मंत्री ने राज्य में गिरते कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा की घटनाएं कोई भी हो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार का भी यह प्रयास है की घटना घटित नहीं हो, इसके बावजूद घटना घटने के बाद सरकार का क्या रुख है यह महत्वपूर्ण है। सरकार इस पर पैनी नजर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पार्टी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी मौजूद थे।

    Also Read : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का एक वीडियो खूब हो रहा VIRAL… देखिये

    Action will be taken against Congress workers working for BJP: K Raju भाजपा के लिए काम करने वाले कांग्रेस के कार्यकताओं पर होगी कार्रवाई : के राजू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs NZ Champions Trophy 2025 Final में भारत की शानदार जीत
    Next Article SP ने बरलंगा थाना प्रभारी और ASI को किया सस्पेंड, किस इल्जाम में… जानें

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.