Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधवा आरक्षी से छेड़छाड़ मामले में सहयोगी पुलिस आरक्षी पर कार्रवाई, 17 माह बाद चुटिया थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
    झारखंड

    विधवा आरक्षी से छेड़छाड़ मामले में सहयोगी पुलिस आरक्षी पर कार्रवाई, 17 माह बाद चुटिया थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2021Updated:September 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राजधानी में एक विधवा आरक्षी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह मामला चुटिया थाना घटित हुआ है। विधवा ने छेड़खानी का आरोप आरक्षी कांस्टेबल कुमार शानू (जैप -09 साहेबगंज) पर लगायी है। 31 अगस्त को विधवा के बयान पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जबकि, यह मामला मार्च 2020 का है। करीब 17 माह बाद विधवा मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त महिला आरक्षी झारखंड पुलिस में विशेष शाखा में तैनात है। महिला आरक्षी साहेबगंज में ट्रेनिंग प्राप्त कर रही थी। उसी दौरान विशेष परिस्थिति में उसे राँची पुलिस लाइन कांके रोड में आने का विभागीय निर्देश मिला।

    फिर महिला आरक्षी को डेपुटेशन पर चुटिया थाना भेज दिया गया था। चुटिया थाना में कार्य के दौरान जैप – 9 साहेबगंज के आरक्षी नंबर 13 कुमार सानू भी थाना में एक साथ ड्यूटी पर थे। दिनांक 31 मार्च 2020 को जब महिला आरक्षी चुटिया थाना में शौच के लिए उपर तल्ले पर गई, उसी समय बेसिन का इस्तेमाल करने के दौरान आरक्षी कुमार सानू ने महिला आरक्षी को अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया। फिर महिला आरक्षी के साथ कुमार सानू जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। महिला आरक्षी ने इसका विरोध किया। कुमार सानू के साथ उसकी हाथापाई भी हुई। इसके तुरंत बाद महिला आरक्षी ने चुटिया थाना प्रभारी को इसकी जानकारी भी दी। फिर कार्रवाई के लिए डीजीपी और डीआईजी रांची क्षेत्र को भी जानकारी दी। अब घटना के 17 माह बीत जाने के बाद महिला आरक्षी ने थाना में आरक्षी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है और उस पर कार्रवाई का आग्रह किया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों की सरेआम गुंडागर्दी , सेना के एक जवान को लात-घूसों से पीटा
    Next Article गोमो-चोपन सवारी गाड़ी गोमो स्टेशन पर हुई बेपटरी, राहत कार्य मे जुटे रेलकर्मी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.