Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वर्णरेखा परियोजना में घोटाले के आरोप पर 70 दिनों बाद कार्रवाई, तीन कोषागार अधिकारी निलंबित
    झारखंड

    स्वर्णरेखा परियोजना में घोटाले के आरोप पर 70 दिनों बाद कार्रवाई, तीन कोषागार अधिकारी निलंबित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वर्णरेखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में उठाए गए स्वर्णरेखा परियोजना से जुड़े 22 करोड़ के घोटाले के मामले में 70 दिनों बाद कार्रवाई हुई है। वित्त विभाग ने जांच के बाद दोषी पाए गए तीन कोषागार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।यह मामला 12 मार्च को कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव द्वारा विधानसभा में उठाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि रांची प्रमंडल से जुड़ी स्वर्णरेखा परियोजना में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। सदन में इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ओर से बहस हुई और सभी ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

    प्रभारी मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में भरोसा दिलाया था कि जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई, जिससे सवाल उठने लगे। 19 मार्च को एक बार फिर प्रदीप यादव ने यह मामला सदन में उठाया और कार्रवाई की जानकारी मांगी। उस समय मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि तीनों दोषियों को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

    मीडिया रिपोर्टिंग और दबाव के बाद 27 मई को कार्रवाई

    इस मुद्दे पर न्यूज विंग ने 2 मई को खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद 27 मई को देर शाम तीनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

    विभागीय जांच में दोषी पाए गए तीनों अधिकारी हैं:

    • मनोज सिन्हा (दो अधिकारी इसी नाम के)
    • सुनिल कुमार सिन्हा

    सूत्रों के अनुसार, इन तीनों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की शुरुआत कर दी गई है। इस मामले में देरी से हुई कार्रवाई पर विपक्ष सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठा रहा है।

    Also Read : तीनों सेनाओं में बढ़ेगा तालमेल और अनुशासन! भारत सरकार ने लागू किया इंटर-सर्विस अधिनियम 2023

    Also Read : लालू-राबड़ी ने पोते का रखा नाम, जानिए क्या रखा तेजस्वी के बेटे का नाम

    Also Read : UPSC NDA, NA और CDS-2 एग्जामिनेशन के लिए आज से आवेदन शुरू

    Also Read : ट्रांसफर किए गए सभी IPS अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर अविलंब योगदान देने का निर्देश

    22 crore scam 22 करोड़ घोटाला administrative action Assembly Debate Congress MLA demand for action Departmental Inquiry Finance Department financial irregularities government corruption Jharkhand Assembly Jharkhand news Minister Radhakrishna Kishore Opposition Pradeep Yadav Ranchi Division ruling party Scam Case Suspension Swarnarekha Project Treasury Officers कांग्रेस विधायक कार्रवाई की मांग कोषागार अधिकारी घोटाला मामला झारखंड विधानसभा झारखंड समाचार निलंबन प्रदीप यादव प्रशासनिक कार्रवाई मंत्री राधाकृष्ण किशोर रांची प्रमंडल वित्त विभाग वित्तीय अनियमितता विधानसभा बहस विपक्ष विभागीय जांच सत्ता पक्ष सरकारी भ्रष्टाचार स्वर्णरेखा परियोजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इन जिलों में करोड़ों की लागत से जल्द बनेगा पुल, मिली मंजूरी
    Next Article जून में बैंकों की छुट्टियों की भरमार, देखें पूरी LIST

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.