Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 3:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज में जाली पासपोर्ट बनाने का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, बांग्लादेसियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप
    झारखंड

    साहिबगंज में जाली पासपोर्ट बनाने का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, बांग्लादेसियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंजः जिला में राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीधर पंचायत से शनिवार को चार साल से फरार एक आरोपी को शिकंजे में लिया है. राधानगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर श्रीधर दियारा पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश कीर्तनीया को गिरफ्तार किया है. पूर्व मुखिया पर जाली पासपोर्ट बनाने और संदिग्ध बांग्लादेशी लोगों को दस्तावेज मुहैया कराने में मदद का संगीन आरोप है.

    सूत्रों के अनुसार गणेश कीर्तनीया पर 16 अक्टूबर 2017 को जाली पासपोर्ट बनाने के मामले में कुछ संदिग्ध बांग्लादेसियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप है. इस संदर्भ में राजमहल के तत्कालीन पुलिस निरीक्षण सूरज उरांव के बयान पर राधानगर थाना में मामला दर्ज किया गया था. इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि राजमहल व्यवहार न्यायालय में प्रथम श्रेणी के दंडाधिकारी अशोक कुमार के न्यायालय से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था. हिरासत में लिए गए पूर्व मुखिया से अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.


    राजमहल विधायक अनंत ओझा ने भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर शुरू से विरोध करते आ रहे हैं. बांग्लादेशी घुसपैठिए चंद पैसों का प्रलोभन देकर स्थानीय लोगों की मदद से अपने लिए जाली दस्तावेज बनवा लेते है. विधायक अनंत ओझा का यह भी आरोप है कि साहिबगंज के राजमहल, उधवा और राधानगर थाना अंतर्गत बांग्लादेशी घुसपैठ कर इन इलाकों में बस चुके हैं. सरकार वोट बैंक की राजनीति की वजह से इन लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. विधायक का कहना है कि केंद्र सरकार NRC और CAA कानून लाना चाहती है लेकिन ये लोग राजनीति का सहारा लेकर विरोध करने लगते हैं क्योंकि इनको डर है कि अगर यह कानून लागू हो गया तो कहीं ना कहीं इसमें सभी फंस जाएंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : देना था एंटी रैबिज का इंजेक्शन, स्वास्थ्यकर्मी ने दे दिया कोविड-19 का वैक्सीन
    Next Article राज्यपाल ने बीआईटी सिंदरी में इंजीनियरिंग पढ़ रहे गरीब परिवार के स्टूडेंट्स को दिया लैपटॉप

    Related Posts

    गुमला

    भरनो में दीवार गिरने से महिला की मौ’त, बेटी घायल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सड़क किनारे से लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण, अंचल प्रशासन ने दी थी चेतावनी

    August 5, 2025
    झारखंड

    दिशोम गुरुजी का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात, उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं : शाहिद इक़बाल

    August 5, 2025
    Latest Posts

    Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम

    August 5, 2025

    Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम, भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें

    August 5, 2025

    भरनो में दीवार गिरने से महिला की मौ’त, बेटी घायल

    August 5, 2025

    सड़क किनारे से लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण, अंचल प्रशासन ने दी थी चेतावनी

    August 5, 2025

    उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही… देखें वीडियो

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.