हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना में पांच कांवरियों की दर्दनाक मौत

JoharLive Desk

पटना : कैमूर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में पांच कावरियों की दर्दनाक की मौत। जानकारी के मुताबिक कांवरिया देवघर से पश्चिम बंगाल घूमने जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी कांवरिया पिकअप वैन पर सवार थे जो अनियंत्रित होकर पलट गई।
वहीं चार अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग सहबाजपुर के रहने वाले हैं। हादसे से नाराज लोगों ने कावरियों के शव को सड़क पर रख कर धरौली चांद पथ को जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय नेता और बिहार सरकार के खनन मंत्री बृज किशोर बिंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार के कैमूर के ही रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद काफी देर तक रूट पर गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा।