Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»अभिषेक चौधरी ने JSCA के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका
    खेल-सिनेमा

    अभिषेक चौधरी ने JSCA के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSCA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व कार्यवाहक सचिव और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के खिलाफ याचिका दायर की है। इस मामले में उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने संघ की चुनाव प्रक्रिया और कामकाज के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

    याचिका में अभिषेक चौधरी ने साफ कहा है कि संघ के पिछले चुनाव में भारी अनियमितताएं हुईं। उनका आरोप है कि चुनाव नियमों के मुताबिक नहीं कराए गए और कुछ लोगों ने नियमों को दरकिनार कर पदों पर कब्जा कर लिया। अंतरिम आवेदन में यह भी कहा गया है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और कई फैसले बंद कमरे में लिए गए। याचिका में चुनाव की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का भी जिक्र

    अभिषेक चौधरी ने अपनी याचिका में पहले आयोजित भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच का भी उदाहरण दिया है। उनका कहना है कि उस मैच के आयोजन में अव्यवस्था देखने को मिली थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि अयोग्य लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई, जिसका असर पूरे आयोजन पर पड़ा। इसका खामियाजा दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को भुगतना पड़ा।

    हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

    मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ में हुई। अदालत ने पहले याचिका में बताई गई कुछ तकनीकी कमियों को दूर करने को कहा था। अब वे औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और मामला अगली सुनवाई के लिए तय कर दिया गया है।

    Also Read : धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू

    Abhishek Choudhary Amitabh Choudhary Cricket Administration cricket election dispute election irregularities India South Africa match Jharkhand cricket Jharkhand high court Jharkhand State Cricket Association JSCA MS Sonak Rajesh Shankar अभिषेक चौधरी अमिताभ चौधरी एम एस सोनक क्रिकेट चुनाव विवाद क्रिकेट प्रशासन चुनाव अनियमितता झारखंड क्रिकेट झारखंड राज्य क्रिकेट संघ झारखंड हाईकोर्ट भारत दक्षिण अफ्रीका मैच राजेश शंकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू
    Next Article 21 दिन में लंबित शिकायतें पूरी करें, झारखंड पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.