Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»AAP पार्टी को मुख्यमंत्री केजरीवाल पर छापेमारी का डर, ED ने बताया अफवाह  
    ट्रेंडिंग

    AAP पार्टी को मुख्यमंत्री केजरीवाल पर छापेमारी का डर, ED ने बताया अफवाह  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब तक तीन समन भेज चुकी है मगर मुख्यमंत्री केजरीवल एक बार भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. बहरहाल, ईडी के तीनों समन को दरकिनार कर चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. खुद आम आदमी पार्टी का दावा है कि अब ईडी केजरीवाल के घर पर रेड मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. आधी रात को आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर ऐसा दावा करके सनसनी मचा दी. दिल्ली में सुबह से ही हलचल तेज है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    इधर, आप पार्टी के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा छापेमारी कर गिरफ़्तार किए जाने की आशंका के दावे पर ईडी ने अपना स्टैन्ड क्लियर करते हुए कहा है कि “ आज छापेमारी का प्लान नहीं है. छापेमारी के आरोप अफवाह हैं ”. ईडी सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल के आवास पर अभी छापेमारी का कोई प्लान नहीं है. केंद्रीय जांच एजेंसी उन्हें एक और समन जारी कर सकती है. ईडी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजे गए जवाब की जांच की जा रही है. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया जा सकता है. जांचकर्त्ता अगले कदम से पहले लीगल एक्सपर्ट से भी सलाह ले रहे हैं.

    बता दें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन उन्होंने पिछले दो मौकों की तरह इस बार भी ईडी के नोटिस को ही अवैध करार दे दिया. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि केजरीवाल जांच से डर रहे हैं और इसलिए वह ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. उधर, इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी की सहयोगी कांग्रेस ने भी केजरीवाल को नसीहत दी है कि उन्हें कानून का सामना करना चाहिए.

    AAP Party Arrest Avind Kejriwal Chief Minister Delhi Desh News ED Jharkhand news johar live news new delhi raids आप पार्टी आवृन्द केजरीवाल ईडी गिरफ्तारी छापामारी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज दिल्ली देश न्यूज नई दिल्ली मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 4 January 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को बेहतर सुविधा के निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.