Saraikela : सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरू-पाथरडीह में गुरुवार की सुबह शौच के लिए जा रहे युवक पर जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों ने युवक को पटक दिया, जिससे वह बेतरह जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान कोकिल सिंह के तौर पर की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को नीमडीह सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। जख्मी युवक हुंडरू-पाथरडीह का रहने वाला है। वन विभाग ने इलाज में मदद के लिए उसके परिवार को नगद 5 हजार रुपये दिए। फॉरेस्टर राणा प्रताप महतो के अनुसार, घटना के समय जंगल के पास 16 हाथियों का झुंड मौजूद था। फिलहाल यह झुंड जूगीलौंग गांव के पास जंगल में डेरा जमाए हुए है।
Also Read : रात के 12 बजते ही घंटियों की आवाज से गूंज उठे राजधानी के चर्च


