Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्कूल परिसर में युवक की चाकू मा’रकर ह’त्या, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    स्कूल परिसर में युवक की चाकू मा’रकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बेतिया में आज यानी शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की बॉडी पखनाहा प्रोजेक्ट हाई स्कूल के प्रांगण से बरामद की गई है. मृतक की शिनाख्त पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी मदन साह के बेटे मिट्ठू कुमार (20 वर्षीय) के तौर पर की गई है. परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है. घटना बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा गांव की है.

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब गांव वाले स्कूल परिसर की ओर गए तो देखा कि मैदान में युवक खून से लथपथ पड़ा है. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. स्पॉट पर पहुंची बैरिया थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH बेतिया भेजा गया है.

    पुलिस का बयान

    थानेदार अंजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के सबूत मिले हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह चाकूबाजी का मामला प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी. थाना स्तर पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो मामले के हर पहलू की गहनता से तफ्तीश कर रही है.

    परिजनों का आरोप

    मृतक के परिजनों ने इसे पूर्व रंजिश में की गई हत्या करार दिया है. उन्होंने बताया कि मिठू गुरुवार की शाम घर से निकला था और रात में वापस नहीं लौटा. सुबह स्कूल परिसर में उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू के गहरे घाव मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है. पुलिस ने इस संबंध में कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है.

    Also Read : राहुल गांधी अब जून में करेंगे बिहार दौरा

    Bairia Police Station Bettiah Bihar Crime News blood-soaked body family's allegation immediate action Madan Sah Mitthu Kumar murder Pakhnaha Dumariya Panchayat Pakhnaha Project High School Pakhnaha village sensation Ward No. 3 youth's body खून से लथपथ शव त्वरित कार्रवाई पखनाहा गांव पखनाहा डुमरिया पंचायत पखनाहा प्रोजेक्ट हाई स्कूल परिजनों का आरोप बिहार क्राइम न्यूज बेतिया बैरिया थाना मदन साह मिट्ठू कुमार युवक का शव वार्ड संख्या तीन सनसनी हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी अब जून में करेंगे बिहार दौरा
    Next Article LinkedIn का नया AI टूल अब भारत में भी लॉन्च, नौकरी ढूंढना होगा पहले से आसान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.