Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमीन के लफड़े में युवक की हत्या, घर से घसीटकर निकाला और पीट-पीटकर मार डाला
    क्राइम

    जमीन के लफड़े में युवक की हत्या, घर से घसीटकर निकाला और पीट-पीटकर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हत्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण सरफराजगंज कटहलबाड़ी भट्ठा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 30 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कार्तिक मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उधवा–राधानगर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

    सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल भेज दिया। पुलिस ने मामले में करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद मृतक की भाभी शीला देवी ने बताया कि गांव के ही विफल घोष और उसके साथ चार-पांच अन्य लोग हथियार और लाठी लेकर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने कार्तिक मंडल को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और बीच सड़क पर बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

    पीड़ित परिवार के अनुसार, यह विवाद काफी पुराना था। शीला देवी ने बताया कि 7 जनवरी की रात साजिश के तहत गांव में आगजनी की गई थी, जिसमें करीब 15 घर जलकर राख हो गए थे। इस घटना में कार्तिक मंडल का घर भी पूरी तरह जल गया था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने उसे दोबारा घर बनाने से भी रोका था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। कार्तिक मंडल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also read : जामताड़ा नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चमेली देवी ने भरा नामांकन

    Crime news Jharkhand news murder Sahibganj news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रामगढ़ एनएच-20 पर 47.62 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर, 18 महीने में बदलेगी यातायात व्यवस्था
    Next Article जैक मैट्रिक–इंटर परीक्षा 2026 का दूसरा दिन, राज्यभर में 7.5 लाख परीक्षार्थी शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    Latest Posts

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.