Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची रामगढ़ एनएच-20 पर 47.62 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर, 18 महीने में बदलेगी यातायात व्यवस्था
    झारखंड

    रांची रामगढ़ एनएच-20 पर 47.62 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर, 18 महीने में बदलेगी यातायात व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फ्लाईओवर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची–रामगढ़ मार्ग पर एनएच-20 स्थित ओरमांझी चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत 47.62 करोड़ रुपये तय की गई है।

    जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। फ्लाईओवर का निर्माण तीन स्पैन संरचना के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 1×15 मीटर, 1×30 मीटर और 1×15 मीटर के स्पैन शामिल होंगे। इसके दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिससे स्थानीय यातायात को सुविधा मिलेगी और यात्रियों का सफर सुगम होगा।

    परियोजना के अंतर्गत हाईवे लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य के लिए 18 महीने की अवधि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी, जिसकी संभावना एक महीने के भीतर जताई जा रही है।

    फ्लाईओवर के निर्माण से मुख्य सड़क का यातायात ऊपर से गुजर सकेगा, जिससे ओरमांझी चौक पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। भारी वाहनों के फ्लाईओवर से गुजरने के कारण नीचे यातायात दबाव कम होगा। सर्विस रोड बनने से विभिन्न इलाकों की ओर जाने वाला बायलेन मार्ग भी जाम मुक्त रहेगा।

    इस परियोजना को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश तथा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के साथ मिलकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर एनएच-20 के ओरमांझी चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की थी। इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए केंद्र सरकार ने परियोजना को मंजूरी दी है।

    फ्लाईओवर के निर्माण के बाद ओरमांझी चौक पर दुर्घटनाओं में कमी आने और यातायात व्यवस्था के सुचारू होने की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : जामताड़ा नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चमेली देवी ने भरा नामांकन

    flyover jharkhand Jharkhand news Ormanjhi Ormanjhi Chowk ranchi Traffic Management ओरमांझी ओरमांझी चौक झारखण्ड झारखण्ड न्यूज़ फ्लाईओवर यातायात व्यवस्था रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा नगर पंचायत: अध्यक्ष पद के लिए चमेली देवी ने भरा नामांकन
    Next Article जमीन के लफड़े में युवक की हत्या, घर से घसीटकर निकाला और पीट-पीटकर मार डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.