Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Apr, 2026 ♦ 10:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»युवक की गला रे’तकर ह’त्या, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    युवक की गला रे’तकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बेगूसराय जिले में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खमहार गांव स्थित कुंड ढाला के पास से सामने आई है।

    सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने देखी बॉडी

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे सुबह खेत में घास काटने जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खून से सना शव पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    हत्या की रात में होने की आशंका

    ग्रामीणों का कहना है कि जोगिया डीह बहियार जाने वाली यह सड़क शाम के बाद सुनसान हो जाती है, जिससे आशंका है कि युवक की हत्या रात में ही की गई होगी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में युवक की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।

    हत्या कहीं और कर शव फेंके जाने की आशंका

    घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सदर DSP-1 आनंद कुमार पांडे ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बॉडी को बाद में यहां लाकर फेंका गया है। हत्या की घटना रात में होने की संभावना जताई जा रही है।

    हर एंगल से हो रही जांच

    DSP ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है। इसमें तकनीकी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे कारणों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं—कुछ लोग इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे आपराधिक वारदात मान रहे हैं।

    Also Read : रेलवे का बड़ा ऐलान: रिकॉर्ड 380 गणपति स्पेशल ट्रेनें, बिहार के लिए चलेंगी 12,000 से ज्यादा त्योहारी ट्रेनें

    An unknown youth was murdered by slitting his throat in Begusarai creating a sensation in the area इलाके में सनसनी बेगूसराय में अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने किया 380 गणपति स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, बिहार के लिए भी 12000 से ज्यादा त्योहारी ट्रेनें
    Next Article कोडरमा में तिलैया डैम खतरे के निशान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    बिहार

    यूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बिहार में ‘पुलिस दीदी’, 66 करोड़ का सुरक्षा कवच

    April 25, 2026
    क्राइम

    बिरसा मुंडा ह’त्या’कांड : पहचान छिपाने के लिए मारा था गार्ड को, 3 लाख नकद समेत अन्य सामान जब्त

    April 25, 2026
    बिहार

    पटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित, सरकार ने जारी की जमीनों की लिस्ट

    April 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    चोरी का ई-रिक्शा बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, टोटो और चार बैटरियां बरामद

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.