Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Aug, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एक तरफा प्यार में पड़े युवक ने लड़की पर किया जानलेवा हमला, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट
    झारखंड

    एक तरफा प्यार में पड़े युवक ने लड़की पर किया जानलेवा हमला, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : जमुआ गांव में एक तरफा प्यार में पड़े एक युवक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी पर चाकू से वार किया गया। इस हमले में लड़की की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी बताया जा रहा है। घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने बताया कि पीड़ित घर के दूसरे छोटे बच्चों के साथ सोमवार को शौच के लिए तालाब के किनारे गई हुई थी। लौटने समय आरोपी युवक ने लड़की का रास्ता रोक लिया। वह जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।

    लड़की ने इनकार कर दिया। इसके बाद वह लड़की को जबरन खेत में ले गया। लड़़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक उग्र हो गया। लड़की के दिल को लक्ष्य कर लड़के ने चाकू से हमला किया। लड़की ने पहली बार खुद को बचाने की कोशिश की। इसमें गर्दन के पास गंभीर चोट लग गई। दूसरे और तीसरे वार में लड़की के हाथ पर चोट लगी है। दावा किया जा रहा है कि लड़के ने 4 बार हमला किया।

    इस बीच लड़की के साथ आए बच्चों ने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। काफी ढूंढने के बाद लड़की को घायल अवस्था में खेत में पाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर ही लड़के ने भी जहर खा लिया था। इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है। युवती आईसीयू में भर्ती हैं। युवती के परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। लगातार से जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे तस्करों को चतरा पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त
    Next Article IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के इतिहास का अपना पहला मुकाबला जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया

    Related Posts

    झारखंड

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025
    झारखंड

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी, DC ने किया निरीक्षण

    August 12, 2025
    Latest Posts

    रांची के अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, लोगों की शिकायत का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन

    August 12, 2025

    नेमरा पहुंचे अखिलेश यादव, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 12, 2025

    गिरिडीह में सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी, DC ने किया निरीक्षण

    August 12, 2025

    छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा

    August 12, 2025

    125 यूनिट बिजली मुफ्त योजना : CM नीतीश कुमार ने राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से किया संवाद

    August 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.