Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ गोड्डा का युवक, श’व पहुंचते ही मचा कोहराम
    जोहार ब्रेकिंग

    अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ गोड्डा का युवक, श’व पहुंचते ही मचा कोहराम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोड्डा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक अरविंद यादव की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जैसे ही अरविंद का शव गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार अरविंद यादव गुजरात के अहमदाबाद में भाग्यश्री प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में मजदूरी करता था। दो दिन पहले काम के दौरान वह एक पांच मंजिला भवन से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चपरी गांव के वरिष्ठ राजद नेता सुशील प्रसाद यादव और युवा नेता ललन यादव ने तुरंत इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और गोड्डा विधायक सह श्रम, नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव को दी। दोनों मंत्रियों के प्रयास और सहयोग से मृतक का शव अहमदाबाद से गांव तक लाया जा सका।

    अरविंद यादव बेहद गरीब मजदूर परिवार से था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह कम उम्र में ही दूसरे राज्य जाकर मजदूरी करने को मजबूर था। पिछले करीब दो वर्षों से वह बाहर रहकर काम कर रहा था और उसी कमाई से अपने बुजुर्ग माता-पिता का भरण-पोषण करता था। अरविंद दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई चंदन यादव अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बेटे की असमय मौत से पिता शंकर यादव और माता गुजो देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव देखते ही मां बार-बार बेसुध हो जा रही थी। ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें पानी छिड़ककर और प्राथमिक उपायों से संभालने की कोशिश की। इस घटना से चपरी पंचायत समेत आसपास के गांवों में गहरा शोक है। ग्रामीणों का कहना है कि अरविंद एक मेहनती, शांत स्वभाव और जिम्मेदार युवक था। उसकी असमय मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को गहरा सदमा पहुंचा है।

    Also Read : झाड़ियों से मिला 13 वर्षीय बच्चे का श’व, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    A young man from Godda died in an accident in Ahmedabad; chaos erupted as soon as his body arrived. अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ गोड्डा का युवक गोड्डा शव पहुंचते ही मचा कोहराम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेर-मैथ्यूज़ का कहर या शेफाली का तूफान, MIW-DCW मुकाबले पर टिकी निगाहें
    Next Article मामूली कहासुनी के बाद चली गो’ली, चली गई जवान युवक की जान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.