Palamu : पलामू के शांतिपुरी मोहल्ला स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव देखे जाने के बाद तुरंत शहर थाना पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में युवक किसी अन्य राज्य का रहने वाला प्रतीत हो रहा है। मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान में जुटी हुई है।
Also Read : रांची पेयजल विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, निरंजन कुमार बने नए प्रभारी अभियंता प्रमुख


