Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»इस ट्रेन में यात्री के नाश्ते में निकला कीड़ा, फिर जो हुआ… जानिए
    ट्रेंडिंग

    इस ट्रेन में यात्री के नाश्ते में निकला कीड़ा, फिर जो हुआ… जानिए

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक बार फिर खानपान को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला उजागर हुआ है. पटना-हावड़ा ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को परोसे गए नाश्ते में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की पुष्टि तब हुई जब यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें साफ तौर पर नाश्ते के डिब्बे में कीड़ा दिखाई दे रहा है. वीडियो में कुछ अन्य यात्री भी नजर आ रहे हैं, जो इस घटना को रिकॉर्ड कर रहे हैं. यात्री ने तुरंत ही इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC) ने खेद जताया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जब वंदे भारत एक्सप्रेस में इस तरह की लापरवाही देखने को मिली हो.

    पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन में यात्री के नाश्ते में निकला कीड़ा, बोगी में मचा हड़कंप, यात्री नाराज, रेलवे से की शिकायत, ऐसे होगी यात्रा मंगलमय ?#VandeBharat #IndianRailway #PatnaToHowrah #IRCTC #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities pic.twitter.com/kPY99fwju1

    — Live Cities (@Live_Cities) April 20, 2025

    क्या बोले अधिकारी?

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, आईआरसीटीसी ने फूड सप्लायर को नोटिस भेजा है और खाने की गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है. यात्रियों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और सख्त कदम उठाए जाएं.

    पुरानी घटना की भी हो रही चर्चा

    बता दें कि इससे पहले भी अक्टूबर 2023 में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जब तिरुनेलवेली से चेन्नई एग्मोर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20666) में एक यात्री को नाश्ते में परोसे गए सांभर में कीड़ा मिला था. उस समय दक्षिणी रेलवे ने जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था. लगातार दोहराए जा रहे इन मामलों से वंदे भारत एक्सप्रेस की हाई-स्टैंडर्ड सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर रेलवे की गंभीरता पर भी अब सवालिया निशान लगने लगे हैं.

    Also Read : मल्लिकार्जुन खरगे का बिहार दौरा आज, बक्सर में होगा जनसभा

    Bad Food in Train Food Supply Issue Indian Railway News Insect in Breakfast IRCTC Food Quality IRCTC Negligence IRCTC फूड क्वालिटी IRCTC लापरवाही Passenger Complaint Patna Howrah Train Railway Food Hygiene railway investigation Railway News railway safety social media viral Train Hygiene Issue Train Negligence Vande Bharat Breakfast Issue Vande Bharat Controversy Vande Bharat Express Vande Bharat Food Viral Video इंडियन रेलवे न्यूज ट्रेन में खराब खाना ट्रेन में गंदगी ट्रेनों की लापरवाही नाश्ते में कीड़ा पटना हावड़ा ट्रेन फूड सप्लाई गड़बड़ी यात्री शिकायत रेलवे जांच रेलवे न्यूज रेलवे फूड हाइजीन रेलवे सुरक्षा वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत खाना वंदे भारत ब्रेकफास्ट वंदे भारत विवाद वायरल वीडियो सोशल मीडिया वायरल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस साल भारत आएंगे Elon Musk, PM मोदी से बातचीत के बाद किया बड़ा ऐलान
    Next Article पूर्व वार्ड काउंसलर ने रांची विधायक सीपी सिंह के खिलाफ दर्ज कराया FIR

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    गुमला

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    गिरिडीह : कांडों के निष्पादन में ढिलाई, तीन थाना प्रभारियों को एसपी ने किया शोकॉज

    June 13, 2026

    रांची को भोपाल-गांधीनगर से जोड़ने की पहल, प्रधानमंत्री से सीधी ट्रेन चलाने की अपील

    June 13, 2026

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.