Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा : मॉब लिंचिंग की शिकार हुई प्रेमी युगल, भरी पंचायत में महिला को पीट-पीट कर मार डाला
    झारखंड

    चतरा : मॉब लिंचिंग की शिकार हुई प्रेमी युगल, भरी पंचायत में महिला को पीट-पीट कर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा। झारखंड के चतरा में मॉब लिंचिंग की शिकार प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बांध कर पीट-पीट कर प्रेमिका की जान ले ली। इतना ही नहीं, इस घटना में जहां प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई, वहीं प्रेमी को भीड़ ने अधमरा कर दिया है। पंचायत बुलाकर महज तीन लाख में महिला की मौत का सौदा तय कर दिया। मामला बरैनी पंचायत अंतर्गत मसूरियातरी गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई कराने के बजाय गांव में ही पंचायत बुलाकर महज तीन लाख रुपये में महिला की मौत का सौदा तक कर दिया। साथ ही आनन-फानन में महिला का शव जला दिया गया।

    हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा
    जानकारी के अनुसार हत्या का कारण सिर्फ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वहीं, महिला के पति फूलदेव गंझू को भी बेरहमी से पीटा गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। उसका इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है। पंचायती के दौरान मृतक के परिजनों पर पुलिस को सूचना नहीं देने का समाजिक दबाव बनाया जा रहा था।
    परिजनों ने बताया कि मसुरियातरी में खैरवार भोगता समाज संघ की बैठक हुई थी। इसमें कहा गया कि सुगिया देवी (पति फूलदेव गंझू ) का अपने गोतिया के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर पंचायत में मौजूद लोगों ने महिला को लाठी-डंडे से मारने की सजा सुना दी। इस पिटाई से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद फिर पंचायती हुई और मारने वाले चार व्यक्ति कमला गंझू, अनिल गंझू, बौधा गंझू व भोला गंझू को दशकर्म व बच्ची की पढ़ाई और शादी का खर्चा देने को कहा गया है।

    #Jharhand News Lover couple became victim of mob lynching mob lynching
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेशायर होम रोड जमीन मामला : ईडी ने भरत प्रसाद और राजेश राय को किया गिरफ्तार
    Next Article धनबाद : स्कूल में एडमिशन नहीं होने से परेशान रांची की नाबालिग छात्रा ने धनबाद में की खुदकुशी, घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.