Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 4:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»ओवरब्रिज से नीचे गिरा बालू लदा ट्रक, फिर…
    बिहार

    ओवरब्रिज से नीचे गिरा बालू लदा ट्रक, फिर…

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : वैशाली जिले के हाजीपुर में एक भीषण हादसा हो गया। रामाशीष चौक के पास स्थित ओवरब्रिज पर एक बेकाबू बालू लदा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। यह ट्रक पटना से छपरा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भारी संख्या में जमा हो गए।

    चालक अस्पताल में भर्ती

    इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक बेतरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक ने ब्रिज की रेलिंग तोड़ दी और नीचे जा गिरा। सौभाग्यवश, पुल के नीचे खड़े लोग इसकी चपेट में नहीं आए। ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक भी है, जहां ट्रक के गिरने से एक बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि, ट्रक दूसरी ओर बने पिलर से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    स्पॉट पर पहुंचे SDPO

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि चालक को चलती ट्रक में झपकी आ गई थी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही SDPO पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

    मामले की जांच जारी

    फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक का बयान दर्ज करने की कोशिश में जुटी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

    Also Read : ओडिशा से गढ़वा आई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला… जानें क्यों

    Bihar broke railing chaos Chhapra Hajipur local crowd Local News major accident Overbridge patna Ramashish Chowk Road Accident road safety sand-laden truck traffic incident truck fell truck mishap Uncontrolled Truck Vaishali district अफरा-तफरी ओवरब्रिज छपरा ट्रक गिरा ट्रक हादसा पटना बालू लदा ट्रक बिहार बेकाबू ट्रक भीषण हादसा यातायात हादसा रामाशीष चौक रेलिंग तोड़ी वैशाली जिला सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा स्थानीय लोग स्थानीय समाचार हाजीपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिटी और रूरल SP ने राज्यपाल से की मुलाकात… जानें क्यों
    Next Article MPPGCL में ITI ट्रेनी पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, क्षेत्र को किया गया प्रतिबंधित

    September 14, 2025
    बिहार

    29 सितंबर को हो सकता है पटना मेट्रो का उद्घाटन, मधुबनी पेंटिंग से सजी होंगी बोगियां

    September 14, 2025
    बिहार

    दुर्गापूजा 2025 : पटना में 1,400 पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    September 14, 2025
    Latest Posts

    भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, क्षेत्र को किया गया प्रतिबंधित

    September 14, 2025

    पूर्व अपर सचिव सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव ने दिलाई सदस्यता

    September 14, 2025

    बुखार होने पर नहीं पीनी चाहिए कॉफी या चाय… जानें क्यों

    September 14, 2025

    इन जगहों पर कभी न लगाएं परफ्यूम, वरना हो सकता है नुकसान

    September 14, 2025

    पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी अब होगी हाईटेक, रेडियो कॉलरिंग से मिलेगी सटीक जानकारी

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.