Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चलती बाइक पर मौत बनकर गिरा पेड़… जानें मामला
    झारखंड

    चलती बाइक पर मौत बनकर गिरा पेड़… जानें मामला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 12, 2025Updated:April 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिले के रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114A पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ गांव के पास चलती बाइक पर सूखा आम का पेड़ गिर गया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतक युवक की पहचान कमलेश यादव (मोहलपहाड़ी पोखरिया गांव) के रूप में हुई है। वह अपने चाचा गंगाधर यादव और दोस्त समीर गोरांई के साथ शिकारीपाड़ा में चाय-नाश्ते की दुकान खोलने जा रहा था। रास्ते में केसरगढ़ गांव के पास यह हादसा हो गया।

    पेड़ गिरने के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। कमलेश यादव को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंगाधर यादव और समीर गोरांई को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया है।

    शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि यह हादसा चलती बाइक पर पेड़ गिरने से हुआ है। उन्होंने कहा कि दुमका-शिकारीपाड़ा मार्ग पर कई सूखे और पुराने पेड़ खतरा बन चुके हैं, जिन्हें चिन्हित कर अंचलाधिकारी को सूचना दी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : गर्मी में ताजगी का तोहफा है ये फल, जानिए इसके अनगिनत फायदे

    Also Read : खजूर है सुपरफूड, बीज में भी है गजब के फायदे… जानें

    Also Read : जामताड़ा में फिर से एक्टिव किए गए टाइगर मोबाइल, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Also Read : फिर से बढ़ सकती है अपूर्वा मखीजा और रणवीर अलाहाबादिया की मुसीबत, क्या है ये नया मोड़… जानिए

    Also Read : “एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर” : बाबूलाल मरांडी

    Also Read :TSPC के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां जब्त

    accident news bike accident Dry Tree Dumka Dumka incident dumka news injured jharkhand Kesargarh Village Mango tree NH 114A Rampurhat Road Road Accident road mishap Shikaripara traffic accident Tree Fall Accident Tree Incident Uncle-Nephew Accident youth death आम का पेड़ एनएच 114A केसरगढ़ गांव घायल चाचा-भतीजा हादसा झारखंड ट्रैफिक दुर्घटना दुमका दुमका दुर्घटना दुमका न्यूज दुर्घटना समाचार पेड़ गिरने से हादसा पेड़ हादसा बाइक हादसा युवक की मौत रामपुरहाट मार्ग शिकारीपाड़ा सड़क दुर्घटना सड़क हादसा सूखा पेड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBSL प्लांट में चोरी करते धराये तीन चोर, CISF ने दबोचा
    Next Article रैंप हटाने की मांग को लेकर घरना पर बैठे आदिवासी संगठन, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.