Patna : पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के AG कॉलोनी पार्क के पास एक घर में एक वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शास्त्रीनगर थाना की पुलिस टीम तुरंत स्पॉट पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की शिनाख्त रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी (78) के तौर पर की गई है। महिला बिल्डिंग में अकेली रहती थीं और बीती रात भी वह अकेली थीं।
पुलिस ने घर को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम (FSL) जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार ने मीडिया को बताया कि शास्त्रीनगर थाना को सूचना मिलने के बाद थानेदार और टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति अमरेंद्र कुमार दास AG दफ्तर में अधिकारी थे और 8 साल पहले रिटायर हुए थे। उनका 6 साल पहले निधन हो चुका है। माधवी कुमारी के दो बेटे हैं – उज्जवल कुमार और उत्कल कुमार, जो पटना के बाहर रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Also Read : मशहूर सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की रंगदारी


