Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : नवजात की मौत के बाद पिता कागज के डिब्बे में घर लेकर गया शव
    झारखंड

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल : नवजात की मौत के बाद पिता कागज के डिब्बे में घर लेकर गया शव

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवजात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में एक नवजात बच्चे की जन्म के कुछ ही देर बाद मौत हो जाने के बाद उसके पिता द्वारा शव को कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गई।

    अस्पताल में हुआ जन्म और दुखद मौत

    कराइकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण हेंब्रम ने अपनी पत्नी रीता तिरिया को प्रसव के लिए तीन दिन पहले चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को रीता ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। पिता रामकृष्ण का कहना है कि अस्पताल की ओर से एंबुलेंस या शव वाहन की कोई व्यवस्था नहीं बताई गई। इसके चलते उन्होंने टोटो वाहन में शव को कागज के डिब्बे में रखकर अपने गांव ले जाने का फैसला किया।

    अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया

    अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसने मृत शिशु को जन्म दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस दौरान परिजनों ने अस्पताल से किसी तरह की मदद नहीं मांगी। यदि मदद मांगी जाती तो एंबुलेंस समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती।

    पहले भी सामने आई ऐसी घटना

    झारखंड में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। नोवामुंडी प्रखंड में 19 दिसंबर को चार माह के मासूम की मौत के बाद पिता को शव को लेकर गांव लौटना पड़ा। डिंबा चतोंबा, बड़ा बालजोड़ी गांव निवासी, अपने बीमार बेटे को चाईबासा सदर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन से एंबुलेंस न मिलने की वजह से पिता को थैले में शव रखकर 70 किलोमीटर दूर बस से गांव लौटना पड़ा। इस तरह की घटनाएं अस्पताल और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती हैं।

    Also Read : स्टेट बार काउंसिल चुनाव में बढ़ी गर्मी, TA-DA विवाद बना बड़ा मुद्दा

    Bangrasai Village Chakradharpur News Doctor's Reaction Father's Helplessness health system Hospital Negligence Human Sorrow Jharkhand news Karaikela Police Station Newborn Death Case Parents' Agony Social Discussion social media viral sub-divisional hospital Taking Baby's Body Home अनुमंडल अस्पताल अस्पताल की लापरवाही कराइकेला थाना चक्रधरपुर समाचार झारखंड समाचार डॉक्टर प्रतिक्रिया नवजात मौत मामला पिता की मजबूरी बंगरासाई गांव माता-पिता की पीड़ा मानव दुख शिशु शव घर ले जाना सामाजिक चर्चा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टेट बार काउंसिल चुनाव में बढ़ी गर्मी, TA-DA विवाद बना बड़ा मुद्दा
    Next Article पाकुड़-दुमका सीमा पर बालू लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.