palamu : झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवानबीघा गांव के 38 वर्षीय सोनू सिंह निजी काम से बिहार के औरंगाबाद गए थे और शुक्रवार रात अपने घर लौट रहे थे।
घर से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोनू सिंह झारखंड पुलिस में रांची में पदस्थ थे और छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। घटना से परिवार और पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। वे पीछे पत्नी और बच्चों सहित परिवार छोड़ गए हैं।
हैदरनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है और जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपा जाएगा।
Also Read : पिंक बस सेवा का विस्तार, नालंदा से शुरू होगी नई बसें
Also Read : कोडरमा में बिजली कटौती जारी, जनवरी से होगी नियमित आपूर्ति
Also Read : ठंड से राहत के लिए जलाई गई अंगीठी बनी काल… जानें कैसे


