Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»‘ए’ रक्त समूह वाले मरीज को अन्य लोगों के मुकाबले कोरोना संक्रमण होने का अधिक खतरा: अध्ययन
    देश

    ‘ए’ रक्त समूह वाले मरीज को अन्य लोगों के मुकाबले कोरोना संक्रमण होने का अधिक खतरा: अध्ययन

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। मनुष्य के शरीर में कोरोना संक्रमण और डीएनए के बीच गुप्त आनुवांशिकी संबंध को लेकर एक नया अध्ययन सामने आया है। वरिष्ठ आनुवांशिकी विज्ञानी इस बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए डीएनए खंगाल रहे हैं।

    यूरोप के शोधकर्ताओं ने आनुवांशिकीय विविधताओं और कोरोना के बीच बनने वाले मजबूत संख्यात्मक संबंध को लेकर पहला अध्ययन किया है। इसमें सामने आया है कि जिन मरीजों का रक्त समूह ‘ए’ टाइप होता है, उनके अन्य लोगों के मुकाबले कोरोना की चपेट में आने की संभावना अधिक है। 

    बताया गया है कि इस शोध से कोरोना की दवा बनाने में भी मदद मिल सकती है। इस अध्ययन में सहायक लेखक के तौर पर मॉलिक्युलर आनुवांशिक वैज्ञानिक एंड्रे फ्रेंक शामिल हैं। वे जर्मनी की काइल यूनिवर्सिटी से हैं।    

    इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 1610 मरीजों के खून के नमूने लिए। इन मरीजों में वे मरीज शामिल थे, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी या फिर वे वेंटिलेटर पर जाने वाले थे। डॉ फ्रेंक और उनके साथियों ने सैंपल से डीएनए निकाला और जीनोटाइपिंग तकनीक से उसे स्कैन किया। 

    इसके बाद उन्होंने मरीजों के सैंपल के जेनेटिक लेटर्स की भी जांच की। इसके अलावा, ऐसे रक्तदान करने वालों पर भी आनुवांशिक सर्वेक्षण किया गया, जिनमें कोरोना वायरस का कोई प्रमाण नहीं था। 

    इसमें सामने आया है कि बढ़ती उम्र भी कोरोना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकती है। लेकिन आनुवांशिकी विज्ञान से यहां नई आशा की किरण जागी है। डीएनए टेस्ट इस बीमारी के मरीज में यह पता लगाने के लिए कारगर हो सकता है कि पीड़ित को गंभीर और जरूरी उपचार की कितनी और कब जरूरत है। वहीं, इस बीमारी के प्रति असर दिखाने वाले कुछ जीन दवा बनाने में विशेषज्ञों को खास मदद कर सकते हैं।

    शोध में सामने आया कि किसी का रक्त समूह ‘ए’ टाइप है और अगर वह कोविड-19 से संक्रमित होता है। ऐसी स्थिति में मरीज को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने की संभावना 50 फीसदी है। 

    दरअसल, कोरोना एक प्रोटीन से जुड़ा होता है, जिसे एसीई2 कहते हैं। इसी के माध्यम से यह जानलेवा वायरस मानव शरीर में प्रवेश करता है। लेकिन घातक कोविड-19 के खतरे के प्रति फर्क बताने वाली अनुवांशिकी असंगति एससीई2 में उभर कर नहीं आई है।

    coronavirus cases coronavirus reserach coronavirus vaccine covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना के लॉकडाउन में अपने घरों को लौटे मजदूरों को पुरानी योजनाओं के जरिए मिलेगा काम, 116 जिलों पर फोकस कर रही है केंद्र सरकार
    Next Article भारत में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 9983 मामले, अब तक 7135 लोगों की मौत

    Related Posts

    कारोबार

    अगस्त की शुरुआत पर बड़ी राहत: कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    मालेगांव विस्फोट मामला : NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी

    July 31, 2025
    Latest Posts

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.