Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, ह’त्या या आ’त्मह’त्या… जांच में जुटी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, ह’त्या या आ’त्मह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय सजबीन परवीन का शव उसके ससुराल के कमरे में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सजबीन की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। यह घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी की है। सजबीन परवीन अपने ससुराल में रह रही थी। सोमवार रात उसका शव कमरे में पाया गया। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रांची पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची लोअर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

    पिता की संपत्ति में हिस्सा लाने का था दबाव

    मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही सजबीन को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उस पर मायके से संपत्ति में हिस्सा लाने और अलग-अलग समय पर पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि जब ससुराल वाले अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने सजबीन की हत्या कर दी और बाद में इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की।

    पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। लोअर बाजार थानेदार रणविजय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का समय सोमवार रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को रात करीब 2 बजे दी गई। सूचना देने में हुई देरी के कारण मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।

    हिरासत में मृतका का पति

    पुलिस ने मृतका के पति जहीर को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। थानेदार ने मीडिया को बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिस कमरे में शव मिला है, वहां एफएसएल की टीम से जांच करवाई गई है।

    13 जून 2025 को हुई थी शादी

    मृतका के भाई ने बताया कि सजबीन परवीन की शादी 13 जून 2025 को रांची के एक होटल में धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा था। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

    Also Read : ग्रीजली विद्यालय की लॉन्ड्री यूनिट में फटा बॉयलर, 5 कर्मचारी घायल, 2 की हालत गंभीर

    A newly married woman died under suspicious circumstances in Ranchi; police are investigating whether it was murder or suicide. रांची में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हत्या या आत्महत्या... जांच में जुटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेक पोस्ट जाने वाली सड़क पर जोखिम ही जोखिम, अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त
    Next Article देवघर में पहली बार होगा सांसद खेल महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.