Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 7:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    झारखंड

    रांची में करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में लगातार बढ़ती गाड़ियों की संख्या और सीमित सड़क चौड़ाई के कारण ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक का रास्ता अक्सर जाम की स्थिति में रहता है। रिंग रोड बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। इसी समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है।

    इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

    यह फ्लाईओवर करमटोली से शुरू होकर साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी चौक तक जाएगा। इसके साथ ही मोरहाबादी तक 516 मीटर का एक लिंक रोड भी बनाया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य अल्बर्ट चौक, दिव्यायन चौक, साइंस सिटी और चिरौंदी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की समस्या को स्थायी रूप से कम करना है। फ्लाईओवर बनने के बाद रामगढ़ और हजारीबाग की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही रिंग रोड और NH-20 से बेहतर कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित होगी, जिससे शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार आएगा।

    मुख्यमंत्री ने दिए थे डीपीआर बनाने के निर्देश

    इस साल सितंबर महीने में विभाग द्वारा तैयार की गई प्रेजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ और करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने और आगे की कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए थे।

    पहले से मिल रही है राहत

    गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सिरम टोली से मेकॉन, कोकर से बहुबाजार और रातू रोड पर बने फ्लाईओवरों की वजह से रांची में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हुआ है। नए फ्लाईओवर के निर्माण से राजधानीवासियों को आने वाले समय में और बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : पटना में पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, 53 पदाधिकारियों का फेरबदल

    A new flyover will be built in Ranchi from Karmatoli to Science City providing relief from traffic congestion. ट्रैफिक से मिलेगी राहत रांची में करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा नया फ्लाईओवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में लापता युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप, आरोपी हिरासत में
    Next Article रांची–गुमला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौ’त, आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो में लगाई आग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    Latest Posts

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.