Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घर में लगी भयंकर आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी
    जोहार ब्रेकिंग

    घर में लगी भयंकर आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-10, ज़ाकिरनगर में कबीरिया स्कूल के पास बीती देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। यह घर मोहम्मद अजीम का बताया जा रहा है। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में घर के भीतर रखा अधिकांश सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। घर में रखा एयर कंडीशनर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और रोजमर्रा के जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।

    आग के समय घर के अंदर मौजूद एक महिला इसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए उसे घर से बाहर निकाला। इसके बाद घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बाल्टियों और पाइप की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और जांच की जा रही है।

    Also Read : सोमा मुंडा ह’त्याकांड : आदिवासी नेताओं ने दी चेतावनी, 16 जनवरी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो…

    A massive fire broke out in the house and a woman was seriously burned. घर में लगी भयंकर आग महिला गंभीर रूप से झुलसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में होली से पहले हो सकते हैं नगर निकाय चुनाव, जानें संभावित तारीख
    Next Article गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ निमंत्रण, अष्टलक्ष्मी राज्यों की कला ने पाया राष्ट्रीय मंच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.