Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्यार के जाल में फंसाकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार, ज्वेलर्स भी पकड़ाया
    जोहार ब्रेकिंग

    प्यार के जाल में फंसाकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार, ज्वेलर्स भी पकड़ाया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो सेक्टर-4 थाना की पुलिस ने महिला से ज्वेलरी और कैश की ठगी करने वाले शातिर अपराधी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संकल्प कुमार उर्फ गोलु और सूर्यकांत सोनी शामिल हैं। दोनों बिहार के पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद, 22.72 ग्राम सोना और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को कतरास मेन रोड निवासी अंजली सिन्हा ने सेक्टर-4 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संकल्प कुमार ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर आदित्य होटल के सामने उनसे जेवर और 30 हजार रुपये छलपूर्वक ले लिए और फरार हो गया। इस संबंध में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 124/25 दर्ज किया गया।

    मामले के उद्भेदन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा बोकारो और पटना के सहयोग से आरोपी की पहचान कर संकल्प कुमार उर्फ गोलु को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर मोसीमपुर स्थित शशि ज्वेलर्स से ठगी का सोना बरामद किया गया, जिसके बाद ज्वेलर्स के मालिक सूर्यकांत सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि संकल्प कुमार बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। वह कभी खुद को बैंक मैनेजर, कभी एयरफोर्स पदाधिकारी तो कभी सचिवालय का कर्मी बताकर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाता था और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। जांच में यह भी सामने आया है कि संकल्प कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ फतुहा थाना में पहले से दो मामले दर्ज हैं।

    Also Read : पुलिस जवान के घर में घुसकर पत्नी सहित चार को पीटा

    A man who defrauded a woman of jewelry and cash by luring her into a love trap has been arrested A man who defrauded a woman of jewelry and cash by luring her with false promises of love has been arrested and the jeweler involved has also been apprehended. ज्वेलर्स भी पकड़ा गया ज्वेलर्स भी पकड़ाया प्यार का झांसा देकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार प्यार के जाल में फंसाकर महिला से जेवर और कैश ठगने वाला गिरफ्तार महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में हिंदी साहित्य भारती की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर बनी बड़ी रणनीति
    Next Article कफ सिरप पीने के बाद डेढ़ साल की बच्ची की मौ’त, जांच के आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.