Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, अजनबी शख्स पहुंचा करीब
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, अजनबी शख्स पहुंचा करीब

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read59
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अजनबी युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री के बिल्कुल करीब पहुंच गया। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक एक युवक हाथ में पीला कागज लेकर उनकी ओर दौड़ा। इस नजारे को देखकर मुख्यमंत्री भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़ने की कोशिश की और उसे वहां से हटाया गया।

    सीएम की सुरक्षा तीन स्तरों में

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। उनकी सुरक्षा में करीब 200 से अधिक ट्रेन्ड कमांडो तैनात रहते हैं। इन कमांडोज को स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) कहा जाता है, जिसमें पुलिस, ITBP, CRPF, NSG और SPG जैसी एजेंसियों के प्रशिक्षित जवान शामिल होते हैं। सीएम की सुरक्षा तीन लेयर में बंटी होती है।

    • पहला घेरा – इसमें SSG के कमांडो और DSP रैंक के अफसर रहते हैं, जो हमेशा सीएम के बेहद करीब रहते हैं।
    • दूसरा घेरा – इसमें स्पेशल ब्रांच के अधिकारी शामिल होते हैं, जो भीड़ पर लगातार नजर बनाए रखते हैं।
    • तीसरा घेरा – इसमें स्थानीय पुलिस के जवान होते हैं, जो रूट क्लियर कराने और आम पब्लिक को मैनेज करने का काम करते हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद किसी अजनबी का मुख्यमंत्री के करीब पहुंच जाना सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है। अब इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

    Also Read : CM नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

    A major security lapse occurred in Chief Minister Nitish Kumar's security as a stranger approached him. अजनबी शख्स पहुंचा करीब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में महादशमी पर सिंदूर खेला, भक्तों ने मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई…
    Next Article पटना रूट की दो ट्रेनों का हुआ एक्सटेंशन… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.