Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका में शिक्षक के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद, गिरफ्तार, पूछताछ जारी
    झारखंड

    दुमका में शिक्षक के घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद, गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः झारखंड की उपराजधानी दुमका को नशे के आगोश में सुलाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. दुमका पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरणाकुंडी गांव से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद की है. इसका इस्तेमाल शहर में नशे के लिए किया जाता था. यह नशीली दवा एक निजी विद्यालय के शिक्षक राजेश राय के घर से बरामद की गई. पुलिस राजेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    एसडीपीओ दुमका नूर मुस्तफा ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हरनाकुंडी गांव में प्रतिबंधित दवा की एक बड़ी खेप आई हुई है. इस पर हमने एक पुलिस टीम का गठन किया और छापेमारी की. इस दौरान एक निजी विद्यालय के शिक्षक के घर से बड़ी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई. उन्होंने बताया कि इसके पहले भी कुछ माह पहले शहर के जिला स्कूल रोड से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद की गई थी. अब फिर से इस तरह भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई है.

    इधर निजी स्कूल के शिक्षक राजेश राय की पत्नी पल्लवी का कहना है कि यह हमारे पड़ोसी सूरज का सामान है. उसका बेटा हमारे यहां ट्यूशन पढ़ने आता है और उसकी पत्नी ने आकर सारा सामान रखवाया और कहा कि यह जरूरी समान है इसे रखिए दो-तीन महीने के बाद ले जाएंगे. मुझे नहीं मालूम था कि ये प्रतिबंधित दवा है. फिलहाल पुलिस राजेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    #Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article टाटा नगर में चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में युवती फिसल कर गिरी, महिला जवान ने हाथ खींचकर बचाया, CCTV में कैद हुई घटना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.