Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब, दिशोम गुरु के अंतिम दर्शन के लिए जुटे हजारों लोग
    झारखंड

    मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब, दिशोम गुरु के अंतिम दर्शन के लिए जुटे हजारों लोग

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025Updated:August 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंतिम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड के जननायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोक में डूब गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर सोमवार रात से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हजारों की संख्या में लोग गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

    गुरुजी के लिए झुके हजारों सिर

    मंगलवार सुबह मोरहाबादी मैदान का माहौल पूरी तरह बदल गया। आमतौर पर मॉर्निंग वॉक करने वालों से गुलजार रहने वाला इलाका आज शोक में डूबा नजर आया। लोग खामोशी के साथ गुरुजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। किसी ने फूल चढ़ाए, किसी ने मौन प्रार्थना की, तो किसी की आंखें नम थीं।

    #WATCH | Jharkhand: People pay last respects to former Jharkhand CM and founding patron of JMM, Shibu Soren, at his residence in Ranchi.

    He passed away at Sir Ganga Ram Hospital in Delhi on 4th August, after a prolonged illness. His last rites will be performed later today at… pic.twitter.com/SreKeasZqN

    — ANI (@ANI) August 5, 2025

    पूरी रात आम जनता के लिए खुला रहा दरवाज़ा

    शिबू सोरेन के आवास का दरवाज़ा रातभर आम लोगों के लिए खुला रहा। समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

    People arrived to pay tribute to Shibu Soren

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बावजूद इसके लोग शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए।

    राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा

    शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर मोरहाबादी से झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनके पैतृक गांव निमरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। स्कूल, कार्यालय और बाजारों में भी शोक की भावना साफ दिख रही है। गुरुजी के निधन को झारखंड ने सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि अपने अभिभावक को खो देने जैसा माना है।

    Also Read : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

    अंतिम दर्शन आदिवासी नेता गुरुजी का निधन जननायक शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति झारखंड जनभावना झारखंड ताजा खबर झारखंड नेता झारखंड विधानसभा झारखंड विधानसभा श्रद्धांजलि झारखंड शोक में झारखंड समाचार दिशोम गुरु निमरा गांव पूर्व मुख्यमंत्री निधन मोरहाबादी रांची रांची समाचार राजकीय शोक शिबू सोरेन श्रद्धांजलि समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म
    Next Article 10 अगस्त से शुरू होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.