Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सगुन सोहराय मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की दिखी भव्य झलक
    जोहार ब्रेकिंग

    सगुन सोहराय मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, आदिवासी संस्कृति की दिखी भव्य झलक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : आदिवासी समुदाय के प्रमुख पर्व सोहराय को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से सगुन सोहराय मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में करमाटांड़ प्रखंड के दुर्गापुर तालीडीह आदिवासी बहुल गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में सगुन सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

    समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। पारंपरिक नृत्य, गीत और मांदर की थाप पर आदिवासी युवक-युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा भी ग्रामीणों के साथ झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में डूबा रहा।

    इस अवसर पर हरिमोहन मिश्रा ने ग्रामीणों को सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति, पशुधन और कृषि से जुड़ा हुआ है, जो आपसी भाईचारे और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

    वहीं आदिवासी समुदाय के मांझी हड़ाम अनिल मरांडी ने सोहराय पर्व की विधि-विधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पर्व फसल कटाई के बाद मनाया जाता है, जिसमें पशुओं की पूजा, पारंपरिक नृत्य-संगीत और सामूहिक भोज का विशेष महत्व होता है।

    समारोह में दुर्गापुर गांव के मांझी हाड़ाम अनिल मराण्डी, नायके हांडाम सोनालाल मराण्डी, महादेव मराण्डी, लोबेश्वर हेंब्रम, भोंदो रविन मराण्डी, जोक मांझी नकुल मराण्डी, श्यामलाल हेंब्रम, मंटू मराण्डी, गोबिंद हेंब्रम, सुनील हेंब्रम, देवीलाल हेंब्रम, जोहन हेंब्रम, पूर्व मुखिया लश्कर टुडू, वासुदेव टुडू, रमेश हेंब्रम, विशेवर मरांडी सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।

    Also Read : सुमित शरण फिर चुने गए जामताड़ा भाजपा के जिला अध्यक्ष

    a grand glimpse of tribal culture was seen. A huge crowd gathered at the Sagun Sohrai Milan ceremony आदिवासी संस्कृति की दिखी भव्य झलक सगुन सोहराय मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुमित शरण फिर चुने गए जामताड़ा भाजपा के जिला अध्यक्ष
    Next Article खनन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दाहू यादव के घर पर मा’रा छापा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.