Sahebganj : CBI की टीम ने खनन घोटाले से जुड़े मामले में दाहू यादव के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच के तहत की गई है। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। CBI ने इस मामले में दाहू यादव के परिवार के सदस्यों को भी समन जारी किया है। एजेंसी ने उनसे पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों से लेन-देन और खनन गतिविधियों से जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
जांच के सिलसिले में सीबीआई ने साहिबगंज के एसडीओ से भी पूछताछ की। इसके अलावा दो खनन संचालकों भगवान भगत और राजू जायसवाल से भी गहन पूछताछ की गई है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि अवैध खनन में किन-किन लोगों की भूमिका रही और सरकारी नियमों का कैसे उल्लंघन किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह मामला अवैध खनन, परिवहन और इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन से संबंधित है। सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में प्रशासनिक अधिकारियों और निजी खनन कारोबारियों के बीच कोई मिलीभगत तो नहीं थी।
Also Read : हेमंत कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी


