Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 4:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, 8 अगस्त को अमित शाहग रखेंगे आधारशिला
    ट्रेंडिंग

    सीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, 8 अगस्त को अमित शाहग रखेंगे आधारशिला

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार यानी 7 अगस्त को रात 9:30 बजे पटना पहुंच रहे हैं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 8 अगस्त को वे सीतामढ़ी के पुनौराधाम जाएंगे, जहां मां जानकी मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में बिहार के CM नीतीश कुमार, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति होगी।

    पुनौराधाम में बनने वाला मां जानकी मंदिर न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक तीर्थस्थल होगा। मंदिर का वास्तु डिजाइन अयोध्या राम मंदिर के प्रमुख वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है। 156 फीट ऊंचा यह मंदिर अयोध्या राम मंदिर से मात्र 5 फीट कम होगा। 882 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को 36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। मंदिर परिसर में धर्मशालाएं, धार्मिक संग्रहालय, यात्री सुविधाएं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले संसाधन भी विकसित किए जाएंगे।

    प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर

    आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा और डीजीपी विनय कुमार ने पुनौराधाम का दौरा कर भूमिपूजन स्थल, जनसभा स्थल, हेलीपैड, यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीजीपी ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और साउंड सिस्टम को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा, “यह आयोजन सीतामढ़ी के लिए गौरव का क्षण है। इसे अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।”

    धार्मिक उत्साह चरम पर

    इस आयोजन को लेकर सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ता ‘जय-जय सीताराम चलो पुनौराधाम’ के जयघोष के साथ घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर रहे हैं और लोगों को शिलान्यास समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक साबित होने की उम्मीद है।

    Also Read : PM मोदी ने ‘कर्तव्य भवन’ का किया उद्घाटन

    Union Home Minister Amit Shah on a two-day visit to Bihar will lay the foundation stone for the construction of Maa Janaki temple बिहार के दो दिवसीय दौरे पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मां जानकी मंदिर निर्माण की रखेंगे आधारशिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य के लिए वरदान या खतरा, जानिए किन लोगों को मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए
    Next Article 56 एकड़ जमीन विवाद में पूर्व नक्सली पुनय उरांव समेत छह को अग्रिम जमानत

    Related Posts

    बिहार

    राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां

    August 6, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश : 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की दें पूरी जानकारी

    August 6, 2025
    झारखंड

    बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर बना नंबर वन, जोड़े 2.48 लाख नए ग्राहक

    August 6, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर में जोर-शोर से तैयारियां

    August 6, 2025

    75% दिव्यांग बन चुका सुमन प्रजापति ऑस्ट्रेलिया में दिखायेगा अपना जलवा

    August 6, 2025

    सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर

    August 6, 2025

    आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था : CM हेमंत सोरेन

    August 6, 2025

    टाटा मोटर्स यूनियन ने जननायक शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.