Begusarai : बेगूसराय जिले में बुधवार सुबह NH-31 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बेतरह जख्मी हो गए। हादसा सिंघौल थाना क्षेत्र के पास हुआ, जब DTO राजीव कुमार, CO राहुल कुमार और OSD रंजीत कुमार एक ही वाहन से लौट रहे थे।
भोर की चार बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार तीनों अधिकारी सिमरिया घाट का निरीक्षण कर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जख्मियों की स्थिति
CO राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर। DTO राजीव कुमार के पैर और रीढ़ में गंभीर चोटें। OSD रंजीत कुमार को हल्की चोटें, स्थिति स्थिर। जख्मियों को ग्लोकल अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया।

डीएम ने जाना हाल
डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और जख्मियों का हालचाल जाना। डीएम ने बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
जांच शुरू
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने को हादसे का कारण माना जा रहा है। साथ ही वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।
सड़क सुरक्षा पर चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 का यह हिस्सा अक्सर दुर्घटना का शिकार होता है। डिवाइडर के पास चेतावनी संकेत और स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोग प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

