Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, हेलीकॉप्टर से फायरिंग की चर्चा
    झारखंड

    सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, हेलीकॉप्टर से फायरिंग की चर्चा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड के घने सारंडा जंगलों में शनिवार सुबह एक बार फिर गोलियों की आवाज गूंज उठी। जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के बीच नक्सलियों ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने भी उन्हें कड़ा जवाब दिया। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई है।

    हेलीकॉप्टर से फायरिंग की भी चर्चा

    मुठभेड़ को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। अपुष्ट खबरों के अनुसार, इस ऑपरेशन में पहली बार सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर हवाई फायरिंग भी की है। हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन या सीआरपीएफ की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने कोलबोंगा और आसपास के जंगलों को चारों तरफ से घेर लिया है ताकि नक्सलियों को भागने का मौका न मिल सके।

    31 मार्च तक नक्सलियों के खात्मे का अल्टीमेटम

    दरअसल, केंद्र सरकार ने नक्सलवाद के पूर्ण सफाए के लिए 31 मार्च 2026 तक का सख्त अल्टीमेटम दिया है। इसी के तहत सारंडा के दुर्गम इलाकों में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के करीब 4000 जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षाबल ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए नक्सलियों के बचे-खुचे ठिकानों को खत्म करने में जुटे हैं।

    नक्सलियों के कोर जोन तक पहुंचा ऑपरेशन

    सुरक्षाबलों का अभियान अब नक्सलियों के कोर जोन तक पहुंच चुका है। यही वजह है कि सारंडा के जंगलों में लगातार हलचल और ऑपरेशन तेज हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने या गिरफ्तारियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधि बढ़ी है, उससे साफ है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान निर्णायक दौर में पहुंच चुका है।

    Also Read : कोडरमा में दर्दनाक हादसा : भतीजे के तिलक में मिली नई बाइक से एक्सीडेंट, चाचा की मौ’त

    Anti-Naxal Operation Cobra battalion crpf Jaraikela police station Jharkhand Jaguar Jharkhand news Jharkhand police Kolbonga Encounter Maoist Operation Naxal encounter Naxalism Operation Prahar Saranda Jungle security forces West Singhbhum
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में दर्दनाक हादसा : भतीजे के तिलक में मिली नई बाइक से एक्सीडेंट, चाचा की मौ’त
    Next Article पश्चिम बंगाल चुनाव : झारखंड के 21 कांग्रेस नेताओं को मिली जिला पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.