Chaibasa : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में CRPF 197 बटालियन के जवान गोपालजी सिंह (46) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सुबह कैंप में परेड के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गोपालजी सिंह हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। वे अपने बेटे को दिल्ली में आईटीबीपी में सब-इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन करवाकर रविवार को चाईबासा पहुँचे थे और सोमवार से ड्यूटी पर लौटे थे।
घटना के बाद कैंप में शोक छा गया है। जवान के शव को कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पैतृक गांव गोरखपुर जिले के बेलघाट के सिसवा बाबू गांव भेजने की तैयारी की जा रही है। परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने उनके निधन पर दुख जताया है और परिवार को हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। बताया जाता है कि सीआरपीएफ के जवान इन दिनों सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान में लगे हुए हैं।
Also Read : पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, एक दिन में 24 फ्लाइटें रद्द
Also Read : झारखंड में कंपकंपाने लगी सर्दी, 14 दिसंबर तक बढ़ेगी परेशानी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 09 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल


