Ranchi : रांची पुलिस ने राजधानी में एक्टिव बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। जगरनाथपुर थाना की पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कों के नाम राज उर्फ विजय सिंह (20), संतोष उर्फ करण ठाकुर (19) और विनीत उर्फ प्रिंस पासवान (19) बताये गये। तीनों जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद कर जब्त की है। इस बात का खुलासा रांची के सिटा एसपी पारस राणा ने मीडिया के सामने किया है।
एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते शुक्रवार को इंफॉर्मेशन मिली थी कि हेसाग तलाब के पास कुछ संदेही लड़के रोज इकट्ठा होते हैं। रोज उनकी गाड़ियां अलग-अलग होती है। वहीं, तालाब के पास ये उचक्के सिगरेट और अन्य नशा करने पहुंचते हैं। चोरी की गाड़ी का सौदा करने के लिए ग्राहकों को भी यहीं बुलाया जाता है। मिली इंफॉर्मेशन को गंभीरता से लिया गया। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर धावा बोला और तीन लड़कों को चोरी की तीन गाड़ियों के साथ धर दबोचा। उस वक्त इन लड़कों के पास दो बुलेट और एक होंडा शाइन थी। पूछताछ में इन लोगों ने गिरोह से जुड़े कई राज उगले। साथ ही उनकी निशानदेही पर झाड़ियों और अन्य जगहों से पुलिस ने कुल आठ गाड़ियों को जब्त किया। तीनों युवकों पर पहले से जगरनाथपुर, डेली मार्केट और एयरपोर्ट थाना क्षेत्रों में कई चोरी के मामले दर्ज हैं।
जब्त की गयी गाड़ियों में सिल्वर बुलेट (रजि. नं. JH01CE-5360), लाल बुलेट (रजि. नं. JH01DV-4165), काला-लाल होण्डा साइन (रजि. नं. JH01ED-7869), काला-ब्लू स्प्लेंडर प्रो (JH01AU-5741), काला-लाल स्प्लेंडर प्लस (JH01BZ-2192), काला-सिल्वर स्प्लेंडर प्लस (BR02BE-2988) और काला पैशन प्रो (रजि. नं. अंकित नहीं) शामिल है।
Also Read : JSSPS में खेल-खेल में सीखा परीक्षा तनाव से निपटने का तरीका


