Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : साइबर थाना की पुलिस का पथरा गांव में छापा, सीएसपी संचालक सहित 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    देवघर : साइबर थाना की पुलिस का पथरा गांव में छापा, सीएसपी संचालक सहित 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के एक सीएसपी संचालक को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने पूरे मामले की जानकारी दी। साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने 28 वर्षीय सद्दाम अंसारी को करौं से गिरफ्तार किया है। इस साइबर अपराधी के पास से 3 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और 1 लैपटॉप भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी सद्दाम का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में देवघर जिला के साइबर थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी है।साइबर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस अब साइबर अपराधियों के सरगनाओं पर कार्यवाई कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार सद्दाम साइबर अपराधियों का बड़ा गैंग ऑपरेट करता है। सद्दाम के गिरोह में 100 से ज्यादा युवक शामिल है। ठगी के इस कारोबार में सभी अपराधियों को कमीशन दिया जाता था। इसके अलावे साइबर डीएसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार साइबर अपराधी ने एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बन गूगल सर्च इंजन में अपना नंबर डाल रखा था और इसके माध्यम से वो बैंक के ग्राहकों से ठगी करता था। इसके अलावे साइबर डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह के साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही ड्रीम इलेवन, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं। इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे। साथ ही ये साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें बताते हैं कि उनका एटीएम बंद होने वाला है। इसके अलावा केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर भी ठगी की जाती है। इन अपराधियों द्वारा साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था। साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदूल्हे के शराबी भाइयों के हंगामे से खफा दुल्हन ने किया शादी से इंकार
    Next Article बिहार : सुपौल में 1140 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.