Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»टॉफी का लालच देकर 72 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
    क्राइम

    टॉफी का लालच देकर 72 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने 11 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की भी तैयारी कर रही है. इधर, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भेजा गया है.

    पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. जिसेक बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. एफएसएल की टीम घटनास्थल की जांच कर रही है. 72 वर्षीय आरोपी मेदिनीनगर में किराये के मकान में रहता है.

    मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो संबंधित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आरोपी ने पहले भी टॉफी खिलाने के बहाने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    11 वर्ष की बच्ची 72 वर्षीय व्यक्ति अंजाम एंड हॉस्पीटल एफएसएल गिरफ्तार घटनास्थल थाना क्षेत्र न्यायिक पीड़िता पुलिस फिलहाल मेडिकल जांच मेदिनीनगर टाउन हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज मिठाइयां बांटने का दिन, भारत-चीन की सेनाएं LAC से पीछे हटीं
    Next Article एक दीया शहीदों के नाम….

    Related Posts

    क्राइम

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.